UP में LPG की कालाबाजारी पर Yogi सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक... Gorakhpur में बीच सड़क पर पूर्व पार्षद की हत्या, पढ़ें यूपी की 5 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 07:55 PM (IST)

1- 4,816 जगहों पर छापेमारी, 70 FIR और 10 गिरफ्तार, UP में LPG की कालाबाजारी पर Yogi सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक 

उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा खोल दिया है। सीएम के सख्त आदेश के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

2- Gorakhpur में डेथ वॉक: बीच सड़क पर पूर्व पार्षद को उतारा मौत के घाट, मरने तक मौके पर खड़े रहे बेखौफ कातिल 

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने बीच सड़क पर एक पूर्व पार्षद को मौत के घाट उतार दिया। चिलुआताल थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

3- योगी सरकार के इस फैसले से अब दुकानदार नहीं बना पाएंगे आपको बेवकूफ, 1 अप्रैल से हर अंडे पर होगी एक्सपायरी डेट 

उत्तर प्रदेश में अब दुकानदार आपको ताजा कहकर पुराना या खराब अंडा नहीं बेच पाएंगे। योगी सरकार ने अंडों की बिक्री को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

4- UP के 2.5 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों की चांदी, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी सीमा बढ़कर हुई 25 लाख 

राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अधिक ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। 

5- हे भगवान! गंगा नदी में इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाकर हड्डियां पानी में फेंकी, Viral Video के बाद 14 मुस्लिम लड़के अरेस्ट 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गंगा नदी के बीच नाव पर आयोजित इफ्तार कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static