UP: इलाज कराना हुआ महंगा, OPD में न तो दवाएं मुफ्त मिलेंगी, न ही मुफ्त जांचें

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 08:50 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों से लखनऊ इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अहम खबर है। यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में आज से मुफ्त इलाज की सुविधा बंद हो गयी। दरअसल शनिवार से नए नियम लागू हो गए हैं। इसके बाद ओपीडी में न तो दवाएं मुफ्त मिलेंगी, न ही मुफ्त जांचें हो सकेंगी। मरीजों को हॉस्पिटल ब्लॉक की ओपीडी में अब एक रुपये के पर्चे की जगह 100 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जो छह महीने चलेगा।  

बता दें कि पहले लोहिया अस्पताल संस्थान से अलग चलता था लेकिन साल 2019 में लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय कर दिया गया था। इसके बाद अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक आने वाले मरीजों को इलाज के लिए चार्ज देना होता था। हॉस्पिटल ब्लॉक में आने वाले मरीजों को केवल एक रुपए के पर्चे पर पूरा इलाज मुफ्त में होता था। अब ये मुफ्त की सेवाएं मरीजों को नहीं मिलेगी।

संस्थान प्रशासन शनिवार से नई व्यवस्था कर रहा लागू
प्रशासन द्वारा प्रस्ताव पर मंजूर किए जाने के बाद संस्थान प्रशासन शनिवार से इस नई व्यवस्था को लागू कर रहा है। बता दें कि लोहिया संस्थान के अस्पताल ब्लॉक में रोजाना करीब 3000 मरीज इलाज के लिए ओपीडी में आते हैं। अब तक लोहिया संस्थान में एक रुपए पर्चा लेने का चार्ज लग रहा था। हालांकि मरीजों के लिए सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।

2 साल तक अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था
दरअसल लोहिया संस्थान में लोहिया अस्पताल के विलय का आदेश साल 2019 में जारी किया गया था। इसके साथ  यह फैसला किया गया था कि 2 साल तक अस्पताल के सभी विभागों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था लागू रहेगी। दो साल बीतने के बाद इस साल अप्रैल में शासन ने नए नियमों का आदेश जारी किया था, जिसे शनिवार से लागू किया गया  है। नए नियम लागू होने पर मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

OPD में हर रोज इलाज के लिए आते हैं करीब 3000 मरीज
अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब 3000 मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां के मेडिसिन जनरल सर्जरी ऑर्थोपेडिक एंटी नेत्र के बाद त्वचा रोग विभाग, आप सेंड गायनी रेडियोलॉजी टीवी एंड चेस्ट व पैथोलॉजी की सेवाएं मिल रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static