UP: हिंदू बन वसीम ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, बलात्कार कर बनाया वीडियो... धर्म परिवर्तन का दबाव

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 12:33 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया और फिर उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। आरोपी वसीम उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ न्यू मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला के साथ प्रेम संबंध बनाए और फिर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने घटना का वीडियो भी बनाया। वह महिला पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था और उसने पीड़िता को वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपी किस धर्म से नाता रखता है, इसकी जानकारी नहीं थी क्योंकि उसने अपना नाम आकाश बताया था जबकि उसका असली नाम वसीम है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static