UP Weather Alert : यूपी में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट किया जारी

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 11:01 AM (IST)

UP Weather Alert (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के बाद मौसम (Weather) एक बार फिर से करवट बदलेगा और ठंड बढ़ेगी। यह बढ़ती हुई ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी 15 जनवरी से  16 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने जताई 15 से 16 जनवरी तक कोहरा रहने की संभावना
बता दें कि जिले में मौसम विभाग ने 15 से 16 जनवरी तक प्रदेश भर में घने कोहरे व शीतलहर के आसार को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को पश्चिमी यूपी ज्यादातर हिस्सों में 3 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी। वहीं, राज्य में बढ़ती हुई सर्दी लोगों की परेशानियां काफी बढ़ा रही है। यातायात भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है।

यह भी पढ़ेंः Makar Sankranti: खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सबसे पहले की बाबा गोरखनाथ की पूजा
 
तापमान में आएंगी भारी गिरावट
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में आगामी दो-तीन दिनों के दौरान 4 से 6 डिग्री तापमान में गिरावट संभव है। 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। पश्चिमी यूपी में इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

PunjabKesari  
मौसम विभाग ने इन इलाके में घना कोहरा रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में घना कोहरा रहेगा।                                  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static