UP Weather Today: मौसम विभाग का अनुमान- यूपी के इन 15 जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 12:06 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून आने के बाद अब तक सबसे कम बारिश होने के कारण परेशान लोगों के लिए आज एक राहत की खबर है। आज यूपी के 15 जिलों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जगहों पर रुक रुक कर बारिश होने के आसार हैं। 

बता दें कि यूपी में 30 जून से मानसून ने दस्तक दी थी। जिसके बाद यहां सामान्य बारिश के मुकाबले बहुत कम मात्रा 79.1 मिलीमीटर ही वर्षा हुई। जो सामान्य बारिश से 66 प्रतिशत कम थी। जिसका सबसे प्रभाव फसलों पर हुआ। कुछ जिलों में तो सूखा पड़ने की आशंका थी। जिससे किसानों की दिक्कत काफी बढ़ गई। जिसे चिंतित होकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहने को कहा था। लेकिन आज रविवार की शाम को फिर से वर्षा आने के संकेत मिले हैं। कुछ जिले जैसे लखनऊ, बरेली, फतेहपुर, आगरा में कल भी बारिश देखने को मिली। इनमें से आगरा में 8.2 मिलीमीटर बारिश हुई और बाकी जिलों में इससे कम वर्षा हुई। पर आज कुछ ज्यादा मात्रा में बारिश हो सकती है।  

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि हमारे अनुमान के अनुसार राज्य के गाजियाबाद, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, सहारनपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, और कुछ जिलें जैसे जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा, औरैया में हल्की बारिश हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static