उत्तर प्रदेश ने बनाया 'गिनीज विश्व रिकार्ड'

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2019 - 10:01 AM (IST)

प्रयागराजः भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वृक्षारोपण महाकुंभ के अंतर्गत प्रयागराज में 6 घंटे एक ही स्थल पर 76823 निःशुल्क पौधे वितरित कर विश्व रिकार्ड बनाया गया। इस उपलब्धि को 'गिनीज विश्व रिकार्ड' में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज एक नहीं 4 रिकार्ड बने हैं, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में एक घंटे में (सुबह 09 से 10 बजे तक) 5 करोड़ वृक्षारोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा जनपद कासगंज में शुभारंभ किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक ही स्थान पर एक लाख एक हजार पौधा रोपण किया गया।
PunjabKesari
साथ ही, प्रयागराज में एक निश्चित समयावधि में एक ही स्थान पर 76823 पौध वितरण कर विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है और पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत अभी तक लगभग 22 करोड़ से अधिक पेड़ लगा दिए गए हैं। योगी ने प्रदेश में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभागों व संस्थाओं को धन्यवाद दिया।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हजारों की संख्या में निःशुल्क पौधे वितरित किए गए, जिसमें स्कूली बच्चों, संस्थाओं व जन सामान्य ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपना मूल्यवान सहयोग दिया। वृक्षारोपण का कार्य सफलतापूर्वक कर लिया गया है और अब हमें रोपित किए पौधे को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभानी है। वन है तो जीवन है, इस सिद्धांत को हमें हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static