'पुलिस ने कहा मार दो, तो मार दिया'... प्रधान के बेटे की बेरहमी से ह/त्या, आरोपी का दावा वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 12:11 PM (IST)

Raebareli News: जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छतैया के ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद के बेटे रमाकांत की ईंट से कूंच-कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व प्रेम-संबंधों के विवाद में महिला सोनी, उसके पति सुरेंद्र और उनके साथी वीरेंद्र पर लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनी का साल 2010 में पहले पति अमित से तलाक हो गया था, जिसके बाद उसकी रमाकांत से नजदीकियां बढ़ीं। बाद में सोनी ने सुरेंद्र से शादी कर ली। शनिवार को जब रमाकांत उससे मिलने खैरहनी गांव स्थित घर पहुंचा, तो पति सुरेंद्र के अचानक आ जाने पर विवाद गहरा गया। बहस के दौरान सोनी, सुरेंद्र और वीरेंद्र ने मिलकर रमाकांत पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मृतक रमाकांत खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा दिख रहा है और ग्रामीण मौके पर मौजूद आरोपी दंपति से पूछताछ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 'गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात'... दर्दनाक मौ/त के बाद उप निरीक्षक सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जब ग्रामीण आरोपियों से सवाल करते हैं, तो पति सुरेंद्र साफ कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस ने कहा था मार दो, तो हमने मार दिया। वहीं महिला सोनी भी दावा कर रही है कि पुलिस ने उनसे कहा था जो समझ आए वो करो।आरोपियों का कहना है कि रमाकांत महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था और इसकी तीन बार शिकायत भी की गई थी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक करीब 6 महीने पहले शिकायत आई थी, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो और हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static