Viral Video: बुर्का पहन पार्क में महिला से मिलने पहुंचा युवक, फिर हुआ ऐसा हाल, देखकर उड़ जाएंगे होश!
punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 03:00 PM (IST)

अलीगढ़: यूपी से आए दिन ही हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते है। एक ताजा मामला अलीगढ़ जिले का है। यहां पर जवाहर पार्क एक युवक बुर्का पहनकर पार्क में एक महिला से मिलने पहुंच जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ बैठे हुए थे कि तभी कुछ ऐसा हो गया कि जानकार आप लोगों के होश उड़ जाएंगे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो...
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा गया कि एक युवक बुर्का पहनकर पार्क में एक महिला से मिलने आया था। वीडियो में दोनों को एक साथ बैठा देखा गया। तभी वहां मौजूद एक अन्य युवकों ने इसपर सवाल उठाए, जिसके बाद वह युवक घबरा गया और अपना बुर्का उतार दिया। इस हरकत को देखकर लोग हैरान रह गए।
अश्लील हरकतें करने का दावा
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जवाहर पार्क की है। बताया जा रहा है कि यह पार्क अक्सर भीड़भाड़ वाला रहता है और यहां स्थानीय लोग घूमने और समय बिताने आते हैं। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि युवक और महिला अश्लील हरकतें कर रहे थे, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
देखिए वीडियो...
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
इस मामले पर भाजपा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जवाहर पार्क अब स्मार्ट सिटी की पहचान को धूमिल कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की निगरानी करने वाली संस्था पर सख्त कार्रवाई की जाए। चौहान ने कहा कि यह घटना सिर्फ अश्लीलता की नहीं, बल्कि यह सामाजिक मूल्यों और सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे मामले अगर बार-बार होते हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुरक्षा गार्ड की तैनाती हो। वहीं, पुलिस ने इस मामले में वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।