Virat Kohli: अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 02:27 PM (IST)

मथुरा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे...जहां उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल के दर्शन किए...विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके और बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया...इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए....आपको बता दें कि विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था...लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए...उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी...

वहीं बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया गया...दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया और आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया...गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का दोनों की ही बाबा नीम करोली महाराज के प्रति काफी श्रद्धा है...नवंबर 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए थे.
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static