''कांग्रेस सत्ता में आई तो भारत पर ISIS की होगी हुकूमत''

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 02:57 PM (IST)

लखनऊः शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो भारत पर ISIS की हुकूमत होगी।

रिजवी ने कहा कि मोदी को हटाने की साजिश पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हो रही है। ISIS ये समझ रहा है कि हिंदू वोट कई जगह बंट रहा है। अगर मुसलमानों को एक जुट करके मोदी के खिलाफ वोट करवा दिया जाए तो हिंदुस्तान में कांग्रेस की हुकूमत बनवाई जा सकती है।

वसीम रिजवी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी को राष्ट्रीय हित और आतंकी साजिश को समझते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static