Watch Video: देखिए मरती हुई इंसानियत...गाय के बेजुबान बछड़े को युवक ने नाले में फेंका

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 01:42 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेजुबान जानवर पर इंसान की क्रूरता देखने को मिली। जहां सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सख्स बेजुबान गाय के बच्चे को नाले में फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा। वीडियो में मरती हुई इंसानियत को साफ तौर पर देखा जा सकता है। ये वीडियो देखने के बाद लोगों में काफी आक्रोश हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में लग गई है।

 

मामला लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स गाय के बछड़े को पकड़कर नाले में फेंक रहा है। वीडियों के अनुसार गायों का झुंड सड़क से गुजर रहा है, तभी एक शख्स वहां आकर गायों के झुंड से एक बछड़े को पकड़ कर घसीटता हुआ नाले के किनारे ले जाता है और बछड़े को उठाकर नाले में फेंक देता है। गाय का बच्चा तड़पता हुआ नाले में गिर जाता है। शख्स उसे नाले में देखता रहता है। यह घटना पास ही घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो देखकर लोगों में भारी आक्रोश 
गाय के बछड़े को नाले में फेकने वाले शख़्श का नाम मथुरा यादव बताया जा रहा है। वीडियो की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपी की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि गाय के बछड़े को नाले में फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तालश की जा रही है। बहुत जल्द उसको पकड़ा जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कई संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static