बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अखिलेश पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- ''हम गन्ना की बात करते हैं वो जिन्ना की बात करते हैं''

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 02:41 PM (IST)

एटा: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म हो चुका है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जुबानी हमला तेज कर दी है।  भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एटा जिले में एक बूथ सम्मेलन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा प्रमुख अखिलेश पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा हम गन्ना की बात करते है वो जिन्ना की बात करते है। जेपी नड्डा ने कहा प्रदेश में आज हर प्रकार से विकास हो रहा है। जब सोच ईमानदारी तो विकास भी दमदार हो रहा है।

पीएम की सराहना करते हुए कहा कि आज किसानों का सम्मान हो रहा है। किसानों के घर यूरिया पहुंच रही है। पहले की सरकारों में किसानों पर लाठियां बरसाई जाती थी। सपा-बसपा, कांग्रेस वंशवाद पर भरोसा करती है, परंतु भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर विश्वास करती है। बसपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में गन्ना मिलों को बंद कर दिया गया। जब कि हमारी सरकार ने गन्ना मिलों को चलाने का काम किया है।  मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा रहा है। उन्होंने कहा किसानों, मजदूरों, गरीबों के अधिकार मिल रहे है। जो विपक्ष को नहीं पसंद है। हमारी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा कर एक देश एक राष्ट एक सरकार का निमार्ण किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static