Weather Update: UP में होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज! जानिए होगी बारिश या भीषण गर्मी
punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 09:41 AM (IST)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन दिनों सर्दी की विदाई हो रही है और गर्मी आ रही है। फिलहाल, सुबह और शाम के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर को तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगता है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसके लिए अपडेट जारी किया। विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश होने वाली है और कई जिलों में तेज हवाएं चलेगी। वहीं, कई जिलों में मौसम साफ रहेगा।
होली पर कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, होली से पहले मौसम अपना असर दिखाएगा। शुक्रवार यानि (14 मार्च) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इससे लोगों को होली खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी।
आज कैसा रहेगा मौसम?
विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली है। सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होगा, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकले से लोगों को गर्मी का एहसास होगा।