जब पुलिस के अधिकारी बीजेपी के पदाधिकारी बन जाएंगे फिर उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे?

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 04:49 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर बरेली,रामपुर,मुरादाबाद पर हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने रामपुर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लागाएं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे? सपा प्रमुख ने कहा कि पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है।

PunjabKesari

आजम खान साहब पर सब झूठे मुकदमे राजनीतिक बदले की भावना में दर्ज किए गए है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि मैने पुलिस कप्तान को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अखिलेश ने झांसी में दीपक यादव और उमाकांत यादव पर फर्जी तरीके से जेल में भेजा गया है। हाल ही में  हुए उपचुनाव में रामपुर में समाजवादी पार्टी हार को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा कि रामपुर में लोगों को वोट डालने से रोका गया। क्या लोकतंत्र में ऐसे चुनाव होता है?"

PunjabKesari

उन्होंने बजट को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये सरकार का विदाई बजट था। इसके बाद सरकार की विदाई तय है। अखिलेश ने कहा कि ये बजट रामपुर के लोगों को काफी निराश किया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा? उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं। एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा?"

ये भी पढ़ें:-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static