''अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए...फिर हटने नहीं दूंगी'' प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 09:58 AM (IST)

Priyanka Gandhi News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में डेरा डाल लिया। उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट जीतने के लिए कमान अपने हाथ में ली है। इस सीट से पार्टी ने राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रियंका गांधी ने कल सोमवार की शाम रायबरेली और अमेठी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव हर हाल में जीतना है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ूंगी। अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए फिर नहीं हटने दूंगी।

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
रायबरेली में भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। मैं यहां आ गई हूं। चुनाव में 329 घंटे बाकी हैं। लगातार काम करना है। हर हाल में जीत दर्ज करनी है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ूंगी। अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए फिर नहीं हटने दूंगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली वो किला है जिसे भाजपा ढहा नहीं पाई है। यहां पर हमारी जीत का संदेश दूर तक जाएगा। तैयार हो जाइए। चुनाव तक लगातार काम करना है। भाजपा के लोगों के जज्बात उभारकर वोट की राजनीति कर रही है। युवा रोजगार की नौकरी की मांग करते हैं, भाजपा पाकिस्तान की बात कर रही है। जनता महंगाई से परेशान है लेकिन उस पर कुछ नहीं करते हैं।'

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला
अपने संबोधन के दौरान प्रियंका ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ''भाजपा ने इलेक्टोरल बांड लाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिस्ट सामने आई तो पता चल गया। भाजपा इलेक्टोरल बांड के जरिए धन देने वालों के नाम गुप्त रखती है।'' उन्होंने कहा कि ''मोदी यदि विश्व के सबसे बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार क्यों नहीं लाते हैं। सत्ता पाने के लिए अरबपतियों से सांठगांठ करते हैं और कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हैं। परिवारवाद की बात करते हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी में भाई, बहन, चाचा, चाचियां इकट्ठे हो रहे हैं। क्या यह परिवारवाद नहीं है। चुनाव के समय दो-दो सीएम को जेल में डाल देते हैं। यह सब क्यों कर रहे हैं। सिर्फ सत्ता में आने के लिए। भाजपा भ्रष्टाचार की बात करती है। सबसे बड़़ा भ्रष्टाचार तो इन्होंने किया है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static