Lok Sabha Election: आज अलीगढ़ आएंगे PM Modi; भरेंगे चुनावी हुंकार, CM Yogi भी रहेंगे साथ

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 08:57 AM (IST)

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

PunjabKesari
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुके है। अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज पीएम मोदी अलीगढ़ में पार्टी से सांसद सतीश गौतम के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे। जनसभा नुमाइश मैदान में होगी। प्रधानमंत्री दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचेंगे। दो बजे से 2.40 बजे तक संबोधन होगा। 2.55 बजे सफदरगंज हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसे लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

PunjabKesari
यातायात व्यवस्था में होगा परिवर्तन
जनसभा के मद्देनजर आज सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। अगर आपको घर से किसी काम से बाहर निकलना है तो पता कर लें कि किस मार्ग को आवागमन के लिए परिवर्तित किया गया है।

यह भी पढ़ेँः Agra News: मातम में बदली शादी की खुशियां, एक्सप्रेस-वे पर पलटी बरातियों की कार....5 की मौके पर दर्दनाक मौत
​​​​​​​आगरा में एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वे लोग शनिवार देर रात ग्रेटर नोएडा से बिहार के देवरिया जा रहे थे, तभी एत्मादपुर थाना सीमा के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static