पहले दर्द दिया फिर लगाया मरहम! पति के हाथ पैर बांधकर चाकू से किया हमला, अब अस्पताल में करा रही इलाज

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 01:59 PM (IST)

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पति के हाथ-पैर बांधकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

मामूली विवाद के बाद पत्नी ने खोया आपा
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपर कोठी गांव का है। जहां के निवासी रामपति का बीते शनिवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से गुस्साई पत्नी ने पहले पति रामपति के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद चाकू से उस पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घर में चीख-पुकार मच गई। चिल्लाने की अवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से रामपति को परतावल सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रामपति की गंभीर हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उसकी पत्नी उसका इलाज करवा रही है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
- 
'भवन निर्माण सामग्री पर GST थोपकर घर बनाना भी महंगा कर रही है सरकार', भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव
छुट्टी के लिए सिपाही का लेटर वायरल, लिखा- 'छुट्टी दे दो, बड़ी मुश्किल से अच्छा रिश्ता मिला है, शादी की उम्र भी निकल रही....'


क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए श्यामदेरवा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक पत्नी द्वारा अपने पति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोठी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामला की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static