वेलेंटाइन डे पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जीजा के साथ मिलकर रची थी साजिश
punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 02:38 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर वेलेंटाइन डे की रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। (UP Crime News) उन्होंने पत्नी और साढ़ू पर आरोप मर्डर का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी और साढ़ू को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, नौफरी निवासी हुब्बलाल (27) राजमिस्त्री थे। दो साल पहले मधु नगर निवासी अंजली के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। शुक्रवार रात हुब्बलाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सास ने भाई लाखन को घटना के बारे में जानकारी दी। (UP News) लाखन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि जब वह भाई के घर पहुंचे तो शव फर्श पर था। ससुराल वाले फंदा लगा लेने की बात कह रहे थे। रस्सी कहां चली गई। पुलिस के आने से पहले शव को फंदे से नीचे क्यों उतारा गया। अगर उतारा तो अस्पताल क्यों नहीं ले गए? भाई की अपनी पत्नी से बनती नहीं थी।
भाई ने लगाए गंभीर आरोप
युवक के भाई ने बताया के उसकी भाभी अक्सर मायके में रहती थी। शुक्रवार को मना करने के बावजूद मायके चली गई थी। जीजा के साथ घर आई थी। उनके साथ एक और युवक था। तीनों ने मिलकर ही हत्या की है। (UP Police) पुलिस ने पत्नी और उसके जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण फांसी लगने से हाेना आया है। पुलिस का कहना है कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।