UP में मां और दो मासूम बच्चों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौ''त, रेलवे ट्रैक पर मिले श/व, Su!c!de या हादसा की गुत्थी में उलझी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 03:58 PM (IST)

बांदा : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी व बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सीओ ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों और अपने पति विक्की यादव के साथ मायके धौर्रा गांव में रह रही थी। उसका पति शराब पीने का आदी है। अभी यह तय नहीं हो पाया कि महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है या यह हादसा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें : UP Heavy Rain Alert : अगले 5 दिन आफत के... 28-29 जुलाई को इन जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी  

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। 28 और 29 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है...पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static