महिलाएं अपने हुनर को पहचाने और हर महिला आत्मनिर्भर बने सरकार नीति: चौहान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 07:12 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान कहा कि महिलाएं जरूरत के हिसाब से खर्च कर स्वावलंबी बने तथा प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम में आये श्री चौहान ने गौरी बाजार विकासखंड में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद कहा कि सामुदायिक शौचालय की देखरेख का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। प्रत्येक गांव में समूह की महिलायें है,समूह में जटिल से जटिल कार्य हो जाते है।

प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी सहयोग करने के लिये तत्पर है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जरुरत के हिसाब से खर्च करें व स्वावलंबी बनें। कोरोना काल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अच्छा कार्य किया। मास्क बनाकर लोगों में वितरित किया। उन्होंने कहा कि बाहर जाकर कमाने वाले लोग यही रह कर अपने हुनर को अपने गांव व क्षेत्र में ही विकसित करने के साथ साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें। बल्ब, माचिस, सजावटी सामान आदि बनाये जा रहे है।

 चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा संचालित योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अच्छी योजना है। गांव की महिलाएं अपने हुनर को पहचाने और हर महिला आत्मनिर्भर बने। प्रदेश सरकार समाज के कमजोर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति साफ है। योजनाओं में कार्य करने से महिलाएं वर्किंग वुमेन बनी। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा ‘‘हमारे घर की बहने चूल्हे चौके तक ही नहीं, घर के बाहर भी स्वावलम्बी होकर अपना जीवन निर्वाह करने में सक्षम है। जरुरत के हिसाब से वे स्वयं धन अर्जित कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static