शराब का ठेका खुलने से भड़कीं महिलाएं: दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, लगाए ये आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 08:06 PM (IST)
बांदा: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवास गांव में मंगलवार को कंपोजिट शराब ठेके (अंग्रेजी और देशी) में कई महिलाओं ने घुसकर तोड़फोड़ की और पेटियां फेंककर शराब की बोतलें नष्ट कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महरौनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रक्षपाल सिंह ने बताया कि महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवास गांव में मंगलवार को कई महिलाएं लाठी-डंडे लेकर कंपोजिट सरकारी शराब ठेके (अंग्रेजी और देशी) की दुकान में घुस गईं और शराब की पेटियां बाहर फेंक कर बोतलें नष्ट कर दीं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ ने बताया कि गांव की महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेके से गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने पिछले दिनों यहां से शराब ठेका हटाए जाने के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा था

