कानपुर में महिला IPS अफसरों ने संभाली परेड की कमान, विधानसभा अध्यक्ष बने मुख्य अतिथी

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 02:57 PM (IST)

कानपुर (अमरीश त्रिपाठी) : देश आज अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। इस दौरान सभी को विकास करने का लिए समान अवसर मिला। इन 74 वर्षों में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आज कानपुर में देखने को मिला। जब 26 जनवरी को होने वाले परेड की कमान एक महिला IPS अफसर ने संभाला। जिसमें पुलिस की सभी टोलियों के साथ NCC ने भी प्रतिभाग किया।

PunjabKesari

विधानसभा अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी
74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर पुलिस द्वारा आयोजित परेड में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना शामिल हुए। जहां उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ ही लोगों को 26 जनवरी और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। उस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी लोगों को अपना योगदान देते हैं। देश के महापुरुषों ने हमें आजादी दिलाकर हमें आजाद देश में जीवन जीने का हक दिया लेकिन अब हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश व महापुरुषों का सम्मान बनाए रखें। हमको जो संवैधानिक दायित्व दिया गया है उसको सभी लोग भली भांति से अपने अधिकारों के तहत पूरी जिम्मेदारी से निभाए।

PunjabKesari

कानपुर पुलिस ने रचा इतिहास
26 जनवरी के मौके पर कानपुर पुलिस ने इतिहास रच दिया। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित परेड की कमान कानपुर पुलिस ने अपने 2 महिला IPS अफसर को दे रखा था। जिनके नेतृत्व में पुलिस की सभी टोलियों के साथ, NCC व फायर विभाग ने हिस्सा लिया। सभी लोगों ने कदम से कदम मिलाकर सभी को प्रभावित किया। इस बात की तारीफ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं और आगे भी मनवाती रहेंगी। मैं कानपुर पुलिस को इस कदम के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने सतीश महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static