यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप; FIR के बाद लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पीड़िता बोलीं- ''मेरी आवाज सुनी जाए, मैं सिर्फ न्याय मांग रही हूं''
punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 10:01 AM (IST)

UP News: रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) के क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए न्याय की उम्मीद जताई है। वहीं, FIR के बाद अब यश दयाल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि 21 जून को इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि क्रिकेटर ने पांच साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, फिर युवती ने सोशल मीडिया पर सहारा लिया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू की। पुलिस ने यश को नोटिस भेजा, लेकिन उसने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए। इसके बाद सात जुलाई की देर रात बीएनएस की धारा 69 के तहत क्रिकेटर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।
पीड़िता ने ये भी लगाए आरोप
आरोप लगाने वाली पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि वह यश दयाल को नवंबर-दिसंबर साल 2020 से जानती हैं। सोशल मीडिया पर पहले कनेक्ट हुई थीं। प्रयागराज में ही उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उनकी दोस्ती पिछले करीब पांच साल से है। वह उसके घर पर कई बार रह चुकी हैं। शादी का आश्वासन देकर यश दयाल और उनका परिवार उम्मीद बांधता रहा। 2022 में यश दयाल गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। टीम चैंपियन बनी थी। मैं भी उनके परिवार के साथ में फाइनल मैच के दौरान मौजूद थीं। सब कुछ सही ढंग से आगे बढ़ रहा था, लेकिन पिछले ढाई साल में यश ने कई लड़कियों से संबंध बना लिए थे।
पीड़िता ने जताई न्याय की उम्मीद
पीड़ित युवती ने कहा कि उससे साथ जब ये सब कुछ हुआ तो सब कु भगवान पर छोड़ दिया। उसने न्याय की उम्मीद जताई है और कहा है कि 'मैं नफरत नहीं सिर्फ न्याय मांग रही हूं। कृपया मेरी आवाज सुनी जाए। जब सिस्टम सच के साथ खड़ा होता है, तब चुप रहने वाली लड़की को भी ताकत मिलती है। मुझे सच और आत्म सम्मान के बलए लड़ना जरूरी हो गया है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।