योगी आदित्यनाथ जी आप इतना डर क्यों जाते हो?, आपने सोमनाथ भारती पर स्याही फिंकवा दीः केजरीवाल
punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 03:22 PM (IST)

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व बीजेपी नेताओं द्वारा स्याही फेंकी गई। वहीं भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने आप विधायक को हिरासत में लिया है। इस बाबत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योगी जी आप इतना डर क्यों जाते हो?
केजरीवाल ने कहा योगीजी, हमारे MLA सोमनाथ भारती जी आपका सरकारी स्कूल देखने जा रहे थे और आपने उनपर स्याही फिंकवा दी? इतना ही नहीं फिर उन्हें ही गिरफ़्तार कर लिया? आपके स्कूल इतने ज़्यादा ख़राब हैं क्या? कोई आपका स्कूल देखने जाए तो आप इतना डर क्यों जाते हो? स्कूल ठीक कीजिए, नहीं करना आता तो मनीष सिसोदिया से पूछ लीजिए।
दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि जिन स्कूलों को आपको दिखाने में इतनी शर्म आ रही है, उन स्कूलों में UP के हमारे बच्चे पढ़ते हैं योगी जी। आप UP के करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे