पहले CM के रूप में पंत ने रखी थी UP के समग्र विकास की बुनियाद : योगी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 02:55 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद की नींव रखी थी। उनका सपना यूपी को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। राज्य सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

मंगलवार को लोकभवन में जीबी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गई। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जीबी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों का सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static