योगी ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 08:11 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2019 में सफल समस्त अभ्यर्थियों तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुल्तानपुर की सुश्री प्रतिभा वर्मा को विशेष रूप से बधाई दी है।       

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी देश की विभिन्न सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किये जाएंगे। इसके मद्देनजर सभी सफल अभ्यर्थियों को देश के विकास के साथ साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निष्ठा तथा लगन से कार्य करना होगा।      

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया सम्बंधित सेवा में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सभी सफल अभ्यर्थी अपने दायित्वों का उत्साहपूर्वक निवहर्न करते हुए देश के विकास तथा जनता की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static