योगी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 07:51 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। योगी ने रविवार रात अपने शोक संदेश में कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सांसद थे। पर्रिकर ने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से सार्वजनिक जीवन में सादगी और दृढ़ता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्रिकर बेहद लोकप्रिय और जनता से जुड़े रहने वाले नेता थे। पर्रिकर ने रक्षा मंत्री रहते हुए भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया था। उनके निधन से गोवा और देश के सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके कार्यों को देश व समाज सदैव याद रखेगा। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static