युवाओं को रोजगार देने में कतरा रही है योगी सरकारः अजय लल्लू

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 03:23 PM (IST)

बस्ती:  उत्तर प्रदेश काग्रेंस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू‘ ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कतरा रही है। लल्लू ने गुरूवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानों, नौजवानों से झूठे वादे कर रही है। युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश सरकार कतरा रही है। युवा बेरोजगार होते जा रहे है। प्रदेश में धान क्रय केन्द्र निष्क्रिय है जहां किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेंचना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को बकाया गन्ना का मूल्य नही मिल पा रहा है। बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दीपावली के बाद बिजली महंगी करके उपहार देगी। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश में दर्जनों पत्रकारों पर अवैध ढंग से मुकदमा दर्ज किया गया है जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केन्द्र तथा प्रदेश सरकार शोर मचा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static