VIDEO: रामलला के अस्थाई मंदिर में होली को यादगार बनाने की तैयारी, मुख्य पुजारी ने दी अहम जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 08:00 PM (IST)

अयोध्या: अस्थाई मंदिर में रामलला की इस बार आखिरी होली है...इस बार की होली को यादगार बनाने के लिए जश्न बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा... रामलला को नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे...उन्हें गुझिया, कचौड़ी, पूड़ी, फल, मिष्ठान के भोग लगाए जाएंगे...इस बार की होली को खास बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है....वहीं मुख्य पुजारी  आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'इसका जो स्वरूप होगा वह एक प्रकार से बहुत ही आकर्षक होगा...भव्य रूप में दिखेगा क्योंकि जब भगवान रामलला स्थाई मंदिर में विराजमान होंगे तो यह याद रहेगा कि इसके बाद की जो होली होगी वह स्थाई मंदिर में होगी...इसलिए बहुत ही भव्य रूप और बहुत ही अच्छे ढंग से सजाया जाएगा...भोग आदि की जो व्यवस्था होगी...वह ठीक प्रकार से होगी और प्रसाद सबको बांटा जाएगा...' उल्लेखनीय है कि 2024 की शुरुआत में नए मंदिर में भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी....इसलिए इस बार भगवान राम लला की होली को बहुत ही उत्साह से मनाया जाएगा...क्योंकि इस बार की होली अस्थाई मंदिर में अंतिम होली है।

आपको बता दें कि इस बार भगवान राम लला की होली को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं...इस बार भगवान रामलला के मंदिर को सजाया जाएगा और भगवान राम लला को नए वक्त धारण कराए जाएंगे और साथी भगवान रामलला को विशेष प्रकार के भोग राग लगाए जाएंगे...साथ ही जो भगवान रामलला को भोग लगाया जाएगा वह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा यानी कि यह कहा जा सकता है कि इस बार अस्थाई मंदिर में भव्य और दिव्य तरीके से होली मनाने की कवायद शुरू हो गई है और अगले साल जब भगवान राम लला अपने स्थाई मंदिर में विराजमान होंगे तो उसी पल को यादगार बनाने के लिए इस बार अस्थाई मंदिर में विशेष प्रकार की होली मनाई जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static