नशे में टल्ली शख्स ने महिला पर कर दिया पेशाब, जिला अस्पताल में भर्ती थी पीड़िता..... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 01:24 PM (IST)

Ballia News: जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब करने और उसे अपशब्द बोलने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) वैभव पांडेय ने बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी नाम की महिला की तहरीर पर बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के विकास सिंह के विरुद्ध भादंसं की धारा 294 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी जहां मंगलवार की रात्रि विकास सिंह ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया तथा उसे अपशब्द कहे। पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:-

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को जमानत मिली, हेट स्पीच समेत 3 मामलों में 19 महीनों से चल रहा था फरार
मऊ की एक अदालत ने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को 2022 में आचार संहिता के उल्लंघन के तीन मामलों में बुधवार को जमानत दी। अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कहा कि हमें लगभग 2 महीने पहले इन मामलों में उच्च न्यायालय से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। हमने उच्च न्यायालय के जमानती आदेश को एमपी-एमएलए अदालत के समक्ष पेश किया जहांसे जमानत मंजूर की गई।'' उमर अंसारी द्वारा इन मामलों में कुल 90,000 रुपये का बांड जमा करने के बाद जमानत मंजूर की गई।

Dial-112 की 200 से अधिक महिलाकर्मियों पर मामला दर्ज, बताई जा रही यह बड़ी वजह
लखनऊ पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन यूपी-112 की अनुबंधित महिला कर्मचारियों में से 5 के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात महिलाकर्मियों पर बुधवार को मामला दर्ज किया। एक दिन पहले इन वेतन वृद्धि और नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर यहां मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था। पुलिस उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाना में यह प्राथमिकी दर्ज की गई। अपर पुलिस उपायुक्त (साउथ जोन) शशांक सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर भारतीय दंड संहिता की (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा करना), 149 (गैर कानूनी सभा का प्रत्येक सदस्य), 188 (पांच से अधिक लोग एकत्रित होने), 283 (सार्वजनिक मार्ग में बाधित) और 341 (गलत ढंग से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद लोगों में हरिश्ता श्रीवास्तव, पूजा सिंह, रीना शर्मा, शशि शामिल हैं और अन्य अज्ञात की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static