भाजपा के नए महामंत्री के रूप में नियुक्त हुए अजय कुमार, CM रावत ने दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 05:45 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के नए महामंत्री के रूप में अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अजय कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह उत्तराखंड में आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं। वहीं पूर्व महामंत्री संगठन संजय कुमार के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली चल रहा था।

बता दें कि संजय कुमार पर एक महिला ने मीटू का आरोप लगाया था, जिसके बाद इन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static