उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के साथ मध्य भूस्खलन जारी

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 01:05 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मैदान से लेकर अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गुरूवार शाम से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर पहाड़ों से पत्थर टूटकर गिरने की सूचना है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी से नौ किलोमीटर आगे स्थान संगलाई के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने से बाधित हुआ है। इस सम्बन्ध में सेना के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को अवगत करवा दिया गया है। मार्ग सुचारू किए जाने हेतु जेसीबी भेजी गई है। राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र के अनुसार, बीआरओ द्वारा अवगत करवाया गया कि उक्त स्थान पर लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग को अभी सुचारू करना संभव नहीं है। अब शुक्रवार सुबह ही उक्त मार्ग को सुचारू किया जाएगा।

उधर, देहरादून में करीब एक घंटे से भारी बारिश होने के कारण नदी किनारे बने घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static