अवैध संबंध में बाधा बना पति तो पत्नी ने खेला ये खौफनाक खेल

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 03:43 PM (IST)

इलाहाबादः 'जा को राखे साईंया, मार सकें ना कोए।' ठीक एेसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में देखने को मिला। जहां एक पत्नी की बेवफाई का निशाना बना उसका पति भगवान की दया से बच जाता है। बता दें कुछ दिन पहले एक हलवाई को गोली से घायल करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूरी प्लानिंग से पीड़ित को मारने की साजिश रची थी।

कॉल डिटेल ने खोले कई राज
बता दें 24 अगस्त की सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुनौव्वरपुर का रहने वाला हलवाई घर से निकलकर काम पर जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर पहुंचते ही बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।

पत्नी अपने चाचा से करती थी घंटो बात
शुरुआती जांच में पुलिस घटना के कारणों का पता नहीं लगा सकी, लेकिन पत्नी पर शक होने के बाद पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। कॉल डिटेल के सहारे पुलिस को चाचा से फोन पर घंटों बात करने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ सबूत इकट्ठे करने शुरु कर दिए। पुलिस का शक जब पक्का हो गया तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पति काला, बूढ़ा और बदसूरत हैः पत्नी
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला और उसके चाचा ने पूरी साजिश का राज खोल दिया। हलवाई की पत्नी नीता का कहना था कि उसकी शादी घरवालों ने जबरन करवाई थी। नीता ने कबूल किया कि उसका पति काला, बूढ़ा और बदसूरत है। जिस वजह से वो उसके साथ रहना नहीं चाहती थी।

महिला की पहले भी हुई थी शादी
इतनी ही नहीं मुनौव्वर पुर की रहने वाली इस महिला की एक शादी पहले भी हो चुकी थी। पहले पति से तलाक के बाद वो मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसकी रिश्ते के चाचा से नजदीकी बढ़ी और दोनों के बीच संबंध बन गए। दोनों के बारे में जब गांव में चर्चे होने लगे तो चाचा ने ही उसकी शादी अधेड़ हलवाई से करवा दी।

डेढ़ लाख में तय किया था हत्या का सौदा
काले बदसूरत औऱ अधेड़ पति को पाकर आरोपी पत्नी नीता बेहद दुखी रहती थी। फिर उसने प्रेमी चाचा के साथ से मिलकर पति की हत्या करवाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर भाड़े के शूटरों से डेढ़ लाख में हत्या का सौदा किया। वहीं अब पुलिस इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static