खाना खाने चल कहकर सहेली ले गई साथ... सुबह खेत में लहूलुहान मिला 15 साल के किशोर का शव, गांव में हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 12:45 PM (IST)

Amethi News: अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी गांव में एक नाबालिग किशोर की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक के पिता जागेश्वर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आरेंद्र (15) गुरुवार रात पड़ोसी अमृतलाल के घर आयोजित जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने गया था। पुलिस ने बताया कि आरेंद्र रात में पार्टी से घर लौट आया था, लेकिन कुछ देर बाद अमृतलाल की बेटी उसे खाने के लिए बुलाने आई और आरेंद्र उसके साथ चला गया और तब से घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर एक खेत में आरेंद्र का शव मिला। 

ये भी पढ़ें:-प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना जायस के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरेंद्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उन्‍होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि पिता जागेश्वर की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static