बहू आधी रात को युवक से कर रही थी बात, सास ने जैसे ही रोका... गोरखपुर में हो गया लहूलुहान मंजर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 09:14 AM (IST)

Gorakhpur News: गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय एक महिला ने एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी सास का गला कथित तौर पर चाकू से रेत दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिला को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना मलमालिया जगदीशपुर गांव में घटी।

बात करने से रोका तो भड़की बहू, सास के गले पर चाकू से किया वार
पुलिस सूत्रों के अनुसार जयहिंद नाम के व्यक्ति की पत्नी वंदना सोमवार रात मोबाइल फोन पर एक युवक से बात कर रही थी तभी उसकी सास आशा देवी (55) ने इस पर आपत्ति जताई और उसे बातचीत बंद करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इससे नाराज वंदना ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया।

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग सास, आरोपी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आशा देवी को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static