Prayagraj में Khan Sir की कोचिंग सील, ''खान ग्लोबल स्टडीज'' से छात्रों को निकाला गया बाहर, जानें आखिर क्यों लिया गया ये एक्शन
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 09:53 AM (IST)
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत के बाद प्रयागराज में मानकों का पालन नहीं करने के लिए खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को मंगलवार को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ की घटना के मद्देनजर खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को मानक पूरे नहीं करने के कारण सील किया गया। उन्होंने बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज को मानकों का पालन नहीं करने के कारण सील किया गया। इसके अलावा 'सुपर क्लाइमेक्स', 'टारगेट ऑन' और एक अन्य कोचिंग संस्थान के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
अधिकारी ने बताया कि मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 50 कोचिंग संस्थानों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों के मानचित्र सामुदायिक सुविधाभोगी उपयोग के तहत स्वीकृत नहीं हैं और इनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बीच गंगा में नाव पर बनाया चिकन, परोसी गई शराब... जश्न पड़ा भारी, Video वायरल होते ही 5 गिरफ्तार
Varanasi News : वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर चिकन पकाने और बियर पीने का कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन बनाते और शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद लोगों की पहचान करके पांच लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया और नाव जब्त कर ली ... पढ़ें पूरी खबर...

