एक साथ उठीं घर के 3 बुजुर्गों की अर्थियां, अपनों ने ही जताया इस शख्स पर शक...वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:33 AM (IST)
Prayagraj News: प्रयागराज जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह थाना मेजा के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इन सभी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

