सिर्फ हॉर्न बजाने पर सरेराह चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, Noida में भारी मात्रा में हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 02:26 PM (IST)

Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस टीम और कार चालक पर गोलीबारी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान साकीपुर गांव निवासी राहुल (34), बडपुरा निवासी नीतू उर्फ कुलदीप (38) और बुलंदशहर निवासी मनोज उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:- प्रेम प्रसंग के विरोध में 3 बुजुर्गों को उतारा था मौत के घाट, एनकाउंटर में ढेर होने से बचा ट्रिपल मर्डर का आरोपी

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर बुलंदशहर से दादरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार में सवार लोगों ने एक अन्य वाहन चालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। इसी दौरान अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी, जब पुलिस टीम कार के पास पहुंची तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने संयमित कार्रवाई करते हुए मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके 2 साथी अर्जुन और नवीन फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- 'इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगी जान'... गैंगरे/प पीड़िता 3 घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस के फूले हाथ-पांव

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4 देसी तमंचे, 1 पिस्तौल, कारतूस और तमंचों की नाल बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रात के समय कार से जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक कार के चालक ने रास्ता देने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, जिससे आक्रोश में आकर उन्होंने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static