फतेहपुर में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से नहीं, गैस लीक होने से लगी भीषण आग... मासूम बच्चे समेत 9 लोग बुरी तरह झुलसे

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 12:42 PM (IST)

Banda\Kanpur News: फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग में एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने  यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में एक 7 माह का बच्चा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:- घर से निकले थे सिसैया के लिए, रास्ते में मिल गया यमराज... लखीमपुर खीरी हादसे में 8 घरों के बुझे चिराग!

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में रविवार रात करीब नौ बजे संतोष लोधी की पत्नी कलावती (40) खाना बना रही थी, तभी अचानक रसोई गैस के पाइप से गैस रिसाव होने की वजह से आग लग गई। उन्होंने बताया कि कलावती (35) को बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य साजन (17), सुलेखा (10), रिश्तेदार संजय (26), सुनीता (25), सात माह का बच्चा, रीता (35), सोनी (10) और पड़ोसी करन (26) झुलस गए। 

ये भी पढ़ें:- Weather Update: UP के कई जिलों में पारा 44 पार, IMD ने जारी की चेतावनी- अगले 24 घंटे संभलकर रहें

एसपी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने भी मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। उन्‍होंने बताया कि सभी को पहले गोपालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मालवा स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अतैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए 8 लोगों को कानपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मरीजों को जल्दी ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि विस्फोट सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि घर के अंदर गैस लीक होने के बाद आग लगने से हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static