बस्ती में दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने 6 साल के बेटे का गला रेता, फिर खुद को चाकू मार किया लहुलूहान

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 09:01 AM (IST)

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बीते बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरदी गांव में संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति ने कथित तौर पर अपने बेटे प्रभाव पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- UP में कुदरत का कहर: 4 जिलों में तूफान से 31 मौतें, मलबे में तब्दील हुए घर... भदोही में सबसे ज्यादा तबाही

सूत्रों के अनुसार बाद में कीर्ति ने खुद को चाकू मार लिया और गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि कीर्ति की लगभग 7 साल पहले संदीप सिंह से शादी हुई थी और घटना के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:- उन्नाव में मातम में बदलीं खुशियां: बारात जा रहे युवकों को बोलेरो ने रौंदा, सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मां ने अपने 6 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर लिया। अभी तक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। जांच के दौरान कोई अन्य पहलू सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static