नाबालिग का वीडियो बनाकर बार-बार रे/प, फिर ऐंठे गहने...महाकाल परिसर से सीधा सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 06:51 AM (IST)

Lucknow News: नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ गोलू (28) के तौर पर हुई है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि 24 जुलाई को एक शिकायतकर्ता ने सरोजिनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:- 73 हजार की लूट और 1 लाख का इनाम: STF ने सिखाया सबक, 5 जिलों का मोस्ट वांटेड रोहित गिरफ्तार

शिकायत में कहा गया कि अमौसी गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ गोलू ने शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। बयान के मुताबिक आरोप है कि गोलू ने लड़की का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर बार-बार उससे बलात्कार किया, साथ ही उसको डरा धमकाकर उससे गहने भी ले लिए।

ये भी पढ़ें:- UP STF का बड़ा एक्शन: सुशील मूंछ गैंग का खूंखार शार्प शूटर खूनी एनकाउंटर में ढेर, 3 दर्जन मुकदमों का था आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत के आधार पर अभिषेक सिंह के खिलाफ धारा 64 (2) (बार-बार बलात्कार करना), 137(2) (अपहरण) और 308 (2) (जबरन वसूली) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बयान के मुताबिक इस मामले में अभिषेक सिंह उर्फ गोलू को शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static