बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, घात लगाए हमलावरों ने सीने में उतार दी गोली... अपनों पर ही शक

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 09:35 AM (IST)

Etawah News: इटावा जिले में जसवंत नगर थाना क्षेत्र के पीपरी पुरा गांव में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- अचानक धंसी मिट्टी, 30 फीट गहरे गड्ढे से निकाले गए चाचा-भतीजा के श/व, चीख-पुकार से गूंजा गांव

मिली जानकारी के मुताबिक, जसवंत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पीपरी पुरा निवासी राहुल कुमार यादव (33) शनिवार देर शाम अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहा था तभी गांव में रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण और उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- सुबह 4:45 बजे मची चीख-पुकार: हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ही झटके में 4 जिंदगियां खत्म

घटना की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय नाथ त्रिपाठी और जसवंत नगर की पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह भी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल का किसी बात को लेकर अपने परिवार के ही कुछ लोगों से पहले झगड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रंजिश के कारण राहुल की हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static