अखिलेश ने मेदांता पहुंचकर भाजपा की नेता अनुपमा जायसवाल का हाल जाना, कहा- सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 06:36 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अखिलेश यादव के इस कदम को राजनीतिक शिष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उनका हालचाल जाना।

 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कहा हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। 

गौरतलब है कि यूपी के बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को दोपहर विपक्षी पार्टी का पुतला फूंकते समय भड़की लौ की चपेट में आने से सदर भारतीय पार्टी विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं थीं । जानकारी के मुताबिक़ विधायक का चेहरा झुलसा है। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने अपने वाहन से विधायक अनुपमा जायसवाल को अस्पताल पहुंचाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static