बेकाबू कंटेनर का तांडव: डिवाइडर तोड़ चाय की दुकान पर खड़े लोगों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 02:22 PM (IST)

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नयति अस्पताल के पास सुबह करीब 3 बजे यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें:- CCTV ने खोला बहराइच कांड का राज: पति के साथ मिलकर अपने ही घर को फूंका, आग में झुलसकर पत्नी की मौत

थाना प्रभारी रवि त्यागी के अनुसार, दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर विपरीत दिशा में सड़क के किनारे स्थित चाय की एक दुकान के बाहर खड़े 4 लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:- NH-09 पर काल बनी रफ्तार: अज्ञात वाहन से भिड़ी वैगन-आर.... 4 की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया दुख

पुलिस के मुताबिक, चंदौली छाता निवासी ललित (26) और एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, नारी छाता निवासी तेजपाल (45) और एटा जिले के गगनपुर निवासी विकास (22) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर ट्रक जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static