इमरान का 'प्रेम-जाल' कांड उजागर: फ्री यात्रा, मीठी बातें और फरेब... '50 लड़कियों' को फंसाने का था प्लान, 23 पर चला जादू!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 10:43 AM (IST)

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले से पुलिस ने एक युवक इमरान को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर लड़कियों की अश्लील तस्वीरें डालता था और भड़काऊ पोस्ट करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनके साथ गलत हरकतें करता था और फिर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करता था।

जानिए, क्या है मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी इमरान नामक युवक ऑटो रिक्शा चलाता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इमरान हिंदू नाम बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। बताया जा रहा है कि उसका मकसद 50 हिंदू लड़कियों को फंसाना था। अब तक वह करीब 23 लड़कियों को शिकार बना चुका है।

कैसे फंसाता था लड़कियों को?
इमरान ऑटो से लड़कियों को लाने-ले जाने का काम करता था। वह लड़कियों से पैसे नहीं लेता था और भरोसा जीतता था। फिर उन्हें अपना नंबर देता और कहता कि जब जरूरत हो, तो कॉल कर लें। धीरे-धीरे वह लड़कियों से दोस्ती करता और फिर प्रेम का झांसा देकर फोटो और वीडियो बना लेता। बाद में इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें बदनाम करता था।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध
जैसे ही यह मामला सामने आया, हिंदू संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कुछ महिलाओं और युवतियों की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं और उन पर गलत टिप्पणियां भी की थीं। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static