पड़ोसी की घिनौनी करतूत: 14 साल के लड़के ने ढाई साल की मासूम से की हैवानियत, FIR दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:03 PM (IST)

Ballia News: बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपराह्न साढ़े 3 बजे बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी तभी उसका पड़ोसी किशोर उसे बहला-फुसला कर एक निर्जन स्थान पर ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें:- दोस्त ही बने जान के दुश्मन: अवैध संबंधों के शक में युवक को दी दर्दनाक मौ/त, पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के अलावा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static