बीवी पर शक ने बना दिया कातिल! ममेरे भाई को पहले मारी गोली, फिर काटी गर्दन... अब 5 महीने बाद खुला खौफनाक राज

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 08:32 AM (IST)

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बहुत ही शर्मनाक और खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने ममेरे भाई की हत्या कर दी। उसने पहले ममेरे भाई को गोली मारी, फिर उसकी गला काट दिया और उसकी लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया। यह घटना 5 महीने पहले हुई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी अक्षय की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा किया है। आरोपी अक्षय फरार था, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हुआ एक जूता भी मिला है, जो इस केस का बड़ा सबूत है।

अवैध संबंध के शक में ममेरे भाई की रची गई हत्या की साजिश
यह मामला बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र का है। मृतक का नाम हिमांशु था, जो मेरठ जिले के छुर गांव का रहने वाला था। आरोप है कि हिमांशु के ममेरे भाई अक्षय की पत्नी से अवैध संबंध थे। जब हिमांशु अपने ननिहाल आया था, तब वह अक्षय की पत्नी से मिलना-जुलना करता था। इस बात का पता चलने पर आरोपी अक्षय ने गुस्से में आकर हिमांशु को हत्या की योजना बनाई।

गोली मारने के बाद काटी गर्दन, फिर शव को हिंडन नदी में फेंका गया
प्लान के मुताबिक, जब हिमांशु छुर गांव पहुंचा, तो अक्षय ने उसे बुलाया। जैसे ही हिमांशु वहां पहुंचा, उसे गोली मारी गई। फिर उसकी गर्दन काट दी गई। उसके बाद उसकी लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया गया। तीन दिन तक परिवार वालों को हिमांशु का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। फिर जांच शुरू हुई और परिजनों का शक ममेरे भाई अक्षय पर गया। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अक्षय फरार हो गया। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

5 महीने बाद आरोपी अक्षय गिरफ्तार, जूते ने खोला राज
बताया जा रहा है कि 5 महीने बाद, पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद, उसकी निशानदेही पर पुलिस को हिमांशु का जूता भी मिला, जो हत्या का बड़ा सबूत साबित हुआ है। पुलिस का कहना है कि अक्षय ने ही अपने ही फुफेरे भाई की पत्नी से अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या की थी। अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static