Banda News: नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूबे, दो की मौत.... एक की हालत गंभीर

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 08:19 AM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूब गए, जिसमें दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव का रहने वाला युवक स्वतंत्र उर्फ ईशू (18) अपने मामा के घर देवलान गांव में होली मनाने आया था और बुधवार सुबह वह गांव के लड़के विवेक (17) और विमल (18) के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। उन्होंने बताया कि नहाते समय स्वतंत्र उर्फ ईशू गहरे गड्ढे में जाकर डूबने लगा, तभी उसे बचाने के लिए विवेक और विमल भी कूद गए।

नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूबे, दो की मौत
मिश्रा ने बताया कि मछुवारों ने जाल डाल कर तीन लड़कों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्वतंत्र और विवेक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विमल की हालत नाजुक है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि स्वतंत्र और विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

फिरोजाबाद में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार को ससुराल आये युवक ने पत्नी से विवाद के चलते गला काटकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी भगवान दास का पुत्र दीपक (32) पत्नी रूबी को लिवाने के लिये क्षेत्र के गांव ठारपूठा में अपनी ससुराल आया था। ससुराल में पत्नी के साथ कोई विवाद होने पर उसने तेज धारदार वस्तु से गला काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। घबराये परिजनो ने युवक के परिजनों को सूचना दी गई और उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static