Bareilly News: करवा चौथ से पहले पत्नी ने दिया पति को धोखा, पति व 2 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 12:52 PM (IST)

Bareilly News: (मोहम्मद जावेद खान) देशभर में आज शादीशुदा महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ अपने पति की पूजा भी करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं कुछ ऐसा कर जाती हैं जिसे सुनकर हैरानी होती है।

करवा चौथ से पहले पति और 2 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संजयनगर बरेली जनपद से सामने आया है। बरेली जनपद में करवा चौथ 2024 से ठीक पहले एक पत्नी अपने पति और 2 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होने के बाद पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे हुए नगदी और गहने भी लेकर भाग गई है। काफी खोजबीन करने के बाद पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही है।

13 साल से रख रही थी करवा चौथ व्रत
यह पूरा मामला बरेली जनपद के संजयनगर बारादरी थाना क्षेत्र का है। बारादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक शख्स की शादी 13 साल पहले एक महिला के साथ हुई थी। पति द्वारा बताया गया की शादी के बाद से करीब 13 साल तक पत्नी करवा चौथ का व्रत रखती थी।पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति का कहना है कि कुछ माह पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से पत्नी की नजदीकियां बढ़ गई। जानकारी होने के बाद दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

जानिए, क्या कहना है फरार महिला के पति का?
पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को उस युवक से मिलने और बात करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में लगातार टकराव चल रहा था। इधर करवा चौथ के पहले पत्नी द्वारा करवा चौथ की पूरी खरीदारी की गई। कपड़े के साथ ही श्रृंगार का सामान भी महिला ने खरीद लिया था। पति का आरोप है कि करवा चौथ से जुड़े सभी सामान खरीदने के बाद उसकी पत्नी एक दिन चुपके से घर में रखे रुपए और जेवर लेकर अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। करवा चौथ से पहले हुए इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह चर्चा चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static