भदोही में बड़ा हादसा: टॉयलेट में बिखरे पड़े थे बिजली के तार, करंट लगने से 18 साल की छात्रा की मौ/त
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 12:59 PM (IST)
Bhadohi News: भदोही जिले में पुस्तकालय के शौचालय में जमीन पर बिखरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- लुटेरी दुल्हन का कांड: 1 लाख देकर रचाई थी शादी, 24 घंटे में जेवर-कैश लेकर हुई रफूचक्कर
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के बैरी परवा स्थित एक पुस्तकालय के शौचालय में सोमवार दोपहर जमीन पर बिखरे बिजली के तार की चपेट में आने से काजल बिंद (18) नामक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में छात्रा के पिता अवधेश कुमार बिंद की शिकायत पर पुस्तकालय के संचालक नागेंद्र कुमार बिंद के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- मां को फोन कर बोली बेटी- 'मुझे बचा लो...' हिंदू नाम बताकर नाबालिग को होटल लाया फरदीन
पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे पुस्तकालय के शौचालय में बिजली के तार लापरवाही से फैले हुए थे, जिनमें करंट उतरने से उनकी बेटी की मौत हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काजल बिंद की मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

